Kiriburu (Shailesh Singh) : भिलाई स्टील प्लांट के ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने प्रतिद्वंद्वी बोकारो स्टील प्लांट, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह को 18 वोट से पराजित कर लगातार तीसरी बार स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन चुने गए. बुधवार को कोच्चि, केरल में आयोजित सेफी चुनाव में कुमार बंछोर को 31 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एके सिंह को मात्र 13 वोट मिले. सेफी के इस चुनाव में इस्पात क्षेत्र के 17 इकाइयों के ऑफिसर एसोसिएशन के चुनिंदा 45 पदाधिकारियों ने वोट डाला. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-youths-from-guva-were-beaten-by-three-youths-seriously-injured/">Kiriburu
: गुवा के दो युवकों को तीन युवकों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल महासचिव के रूप में डीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के संजय आर्य तथा वाइस चेयरमैन के रूप में सीएमओ कॉस्मेक्स के नरेंद्र कुमार सिंह, बीएसएल ऑफिसर एसोसिएशन के अजय कुमार पांडे, उप महासचिव के रूप में एसएसपी के आर सतीश और कोषाध्यक्ष के रूप में वीआईएसएल ऑफिसर एसोसिएशन के पार्थ सारथी मिश्रा चुने गए. इसके अतिरिक्त आरआईएनएल और नगरनार स्टील प्लांट से दो संयुक्त सचिव भी नामित किए गए. आरआईएनएल से केवीडी प्रसाद और नगरनार स्टील प्लांट से प्रवीण कुमार आगरकर हैं, इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-police-pasted-advertisement-at-absconding-mantus-house/">Adityapur
: पुलिस ने फरार मंटू के घर चिपकाया इश्तेहार इससे पूर्व कुमार बंछोर, वर्ष 2016 में सेफी के महासचिव के रूप में चुने गए थे. वर्ष 2018 में सेफी चेयरमैन के रूप में पहली बार चुने गए थे. उसके बाद लगातार तीसरी बार सफलता हासिल की. राष्ट्रीय स्तर पर भी एनएसीओ के वर्किंग प्रेसिडेंट के रूप में बंछोर ने अपनी धमक दिखाई है. आठ वर्षों से अपने नेतृत्व में इस्पात बिरादरी से लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारी की अनेक समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा अनेक सामाजिक संस्थाओं तथा खेल संस्थाओं का नेतृत्व किया है. बंछोर की जीत में भिलाई ऑफिसर एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नॉमिनी अजय कुमार, उपाध्यक्ष तुषार सिंह तथा उपाध्यक्ष माइंस नीतीश छतरी ने अहम भूमिका निभाई है. इस चुनाव में सेल, बीएसएल, झारखंड खान समूह, ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं महासचिव उदयभान सिंह राठौर सेफी के इस चुनाव में वोटर एवं सेफी काउंसिल के सदस्य के रूप में उपस्थित थे. दोनों ने सेफी के तमाम विजेताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में तमाम अधिकारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-if-the-order-is-not-followed-the-salary-of-the-higher-education-secretary-will-be-stopped/">हाईकोर्ट
ने कहा- नहीं हुआ आदेश का पालन तो रोक दी जाएगी उच्च शिक्षा सचिव का सैलेरी [wpse_comments_template]
Kiriburu : नरेंद्र कुमार बंछोर तीसरी बार सेफी के बने चैयरमैन
Leave a Comment