Search

 
 
 

किरीबुरू : नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैतगढ़ की आठवीं सप्ताहिक बैठक समिति के उपाध्यक्ष संदेश सरदार की अध्यक्षता में सोमवार को कंदरकोड़ा के आदिवासी टोला में संपन्न हुई. बैठक को संबोधित करते हुए संदेश सरदार ने कहा कि अभी खेती का समय चल रहा है. बहुत दुर्भाग्य है कि अभी तक वर्तमान जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय से क्षेत्र के लोगों को धान का बीज मुहैया नहीं कराया गया है. कुछ दिनों के बाद क्षेत्र के लोगों को खाद की आवश्यकता होगी, इसी तरह उस समय खाद की आपूर्ति भी नहीं हो पाएगी. आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा. इसलिए सरकार हम सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को नया प्रखंड बना कर दें इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-due-to-light-rain-in-bankdah-the-road-becomes-a-pond/">बहरागोड़ा

: बांकदह में हल्की बारिश होने से सड़क बन जाती है तालाब

नया प्रखंड बनाने की मांग की गई 

सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिन्दुस्तानी ने कहा कि झारखंड की आखिरी सीमा पर स्थित जैंतगढ़ दक्षिण भारत तथा ओडिशा के लोगों का स्वागत स्थान होते हुए भी यहां पर बाबा बिरसा मुंडा की एक प्रतिमा भी स्थापित नहीं है. बढ़ती आबादी तथा प्रखंड मुख्यालय से दूरी एवं सीमावर्ती क्षेत्र के पंचायतों के विकास हेतु एक नए प्रखंड का निर्माण समय की मांग है. वैक्सीन मास्टर शंभू गुप्ता ने कहा कि हम लोग लगातार क्षेत्र में जागरूकता अभियान के तहत बैठक कर रहे हैं, बैठक का संचालन बबलू कर रहे थे तथा धन्यवाद ज्ञापन हसीन अख्तर ने किया. इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-saamana-wrote-ajit-pawar-joined-bjp-to-become-chief-minister-shindes-days-are-gone/">महाराष्ट्र

: सामना ने लिखा, अजित पवार ने मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा का दामन थामा, शिंदे के दिन लदे

ये थे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के उपाध्यक्ष संदेश सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता शंभू गुप्ता, आमीर हिंदुस्तानी, हसीन अख्तर, मुंडा विनय कुमार पंवार, सुरेंद्र भूमिज, संतोष कुमार प्रधान, मनोज दोराई, परमेश्वर महतो, राजेंद्र सुंडी, जयपाल लागुरी, कृष्णा दोराई, अमित दोराई, राजकुमार सरदार, दांबुला दोराई, सोबन दोराई, रमेश दोराई, जयपाल दोराई के अलावा  अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-gotashila-mountain-worship-on-july-4-ban-on-plastic-and-thermocol/">चाकुलिया

: गोटाशिला पहाड़ पूजा चार जुलाई को, प्लास्टिक व थर्माकोल पर प्रतिबंध
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही