Search

 
 
 

किरीबुरू : नव निर्माण संघर्ष समिति ने की जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग

 
Kiriburu (Shailesh Singh): जैतगढ़ के मुंडुई हाटटांडी में नव निर्माण संघर्ष समिति की विशेष बैठक मुंडा संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष विनय पवांर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में विभिन्न पंचायतों से मानकी, मुंडा, डकुवा के अलावे पंचायत प्रतिनिधि से लेकर खास व आम लोग उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए मुंडा संघ के उपाध्यक्ष विनय पवांर ने कहा कि कोई काम कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय जाना किसी चुनौती से कम नहीं है. एक छोटे से काम के लिए भी पांच-छह बार प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है. पदाधिकारी समय पर उपस्थित नहीं रहते हैं. ऐसे में लोगों का काफी समय बर्बाद होता है. प्रखंड नवनिर्माण समिति के उपाध्यक्ष संदेश सरदार ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर नए प्रखंड के निर्माण की मांग की जाएगी. सामाजिक कार्यकर्ता आमीर हिंदुस्तानी ने कहा कि जैसे ही प्रखंड नव निर्माण संघर्ष समिति जैंतगढ़ में सक्रिय हुई है, वैसे ही विरोधियों ने इस समिति को लेकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी या राजनेता के बहकावे में आकर पिछली दफा की तरह समिति को कमजोर नहीं करने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jagannathpurs-new-station-in-charge-took-charge/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर के नए थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया

महिलाओं को होगी सहूलियत

जैंतगढ़ पंचायत की उप मुखिया नम्रता राज एवं प्रमीला पात्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान प्रखंड मुख्यालय जाकर अपना काम करा कर वापस लौटना महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इस क्षेत्र की महिलाएं चाहती हैं कि इस क्षेत्र में नया प्रखंड बने, जिससे सुदूर ग्रामीण इलाके की महिलाएं प्रखंड कार्यालय से अपना काम करा कर सही समय पर घर लौट सकें. लोगों ने कहा कि जैंतगढ़ क्षेत्र के मुंडुई, गुमुरिया, तुरली होकर गुजरने वाली वैतरणी नदी से टनो टन बालू का अवैध कारोबार होता है. प्रखंड बनने से इस अवैध कारोबार पर विराम लगेगा. जिससे सरकार को राजस्व प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-core-carbonex-solutions-distributes-smokeless-chulha-among-villagers/">चांडिल

: कोर कार्बोनएक्स सॉल्यूशंस ने ग्रामीणों के बीच बांटा धुंआ रहित चूल्हा

वर्ष 2013 से ही नए प्रखंड की कर रहे मांग

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से जैंतगढ़ नव निर्माण संघर्ष समिति सीमावर्ती पंचायतों को मिलाकर नया प्रखंड बनाने की मांग कर रही है. कोविड-19 के समय समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय मुन्ना पोद्दार के आकस्मिक मृत्यु के पश्चात समिति निष्क्रिय हो गई थी. परंतु अब समिति के पदाधिकारी फिर से प्रखंड बनाने को लेकर क्षेत्र में लगातार बैठक कर रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से मानकी दीपक लागुरी, पूर्व मुखिया अर्जुन सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता शंभू गुप्ता, आमिर हिंदुस्तानी, उप मुखिया नम्रता राज, महिला समिति अध्यक्ष प्रमिला पात्रा, करतार सरदार, संतोष प्रधान, सुशील सरदार, संतोष कुमार महतो, गोलख प्रधान, बहादुर सरदार, मंगल सिंह सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही