Search

किरीबुरु : नक्सली हाबिल पूर्ति को मनोहरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर थाना पुलिस ने 15 वर्षों से फरार नक्सली हाबिल पूर्ति को रविवार की मध्य रात्रि ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि हाबिल पूर्ति गोईलकेरा थाना अन्तर्गत वनपोषैता गांव का निवासी है. वह पिछले लगभग 15 वर्षों से नक्सली दस्ता छोड़ ओडिशा स्थित एक फैक्टरी में कार्य कर रहा था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-pig-farming-training-will-start-in-chaibasa-from-february-13/">किरीबुरू

: 13 फरवरी से चाईबासा में सूकर पालन का प्रशिक्षण होगा शुरू
गुप्त सूचना के आधार पर मनोहरपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई है. संभावना जताई जा रही है कि मनोहरपुर पुलिस हाबिल पूर्ति को लेकर प्रेस वार्ता कुछ घंटे बाद कर सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp