Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस व सीआरपीएफ ने भाकपा माओवादियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कराईकेला थाना अंतर्गत वनग्राम उनीबेस और गितिउली जंगल के समीप नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त कर दिया. कैंप से भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले रोजमर्रा के सामान बरामद हुए हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु चमन, काडे, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. उक्त सूचना के आलोक में इनके विरुद्ध कारगर कार्रवाई हेतु चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 134, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cross-country-race-organized-in-nit-on-the-birth-anniversary-of-sir-dorabji-tata/">आदित्यपुर

: सर दोराबजी टाटा की जयंती पर एनआईटी में क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित

सुरक्षाबल चला रहे लगातार अभियान

इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के चमन उर्फ लम्बु, अमित मुंडा, सालुका कायम, प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया अपने दस्ता के साथ चाईबासा-सरायकेला एवं खूंटी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील है. इस सूचना के बाद सुरक्षाबल शनिवार से कराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम नवादा, उनीबेरा, सारूगोड़ा एवं गितिउली के सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में अभियान चला रहे थे. अभियान के क्रम में रविवार की सुबह लगभग 10.15 बजे कराईकेला के वनग्राम उनीबेस और गितिउली जंगल के समीप भाकपा माओवादी द्वारा उस क्षेत्र में बनाए हुए कैम्प को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया. इससे पूर्व सुरक्षाबलों को देख नक्सली मौके से फरार हो गए. इस कैंप से चावल, दाल लगभग 30 किग्रा एवं दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं, प्लास्टिक का टेन्ट 07, दो जोड़ी जूते, दो बैटरी, बिजली के तार, एक गैती, दो मशाल, थर्मस, बर्तन के साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां आदि बरामद किये गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही