Search

 
 
 

किरीबुरू : नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ग्रामीणों को किया सतर्क, जंगल में न जाने की अपील

 
Kiriburu (Shailesh Singh): भाकपा माओवादी संगठन की दक्षिणी जोनल कमेटी ने पोस्टर जारी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है. जारी पर्चा में कहा गया है कि कोल्हान वन क्षेत्र में जारी बर्बर पुलिसिया दमन अभियान के प्रतिरोध हेतु पुलिस के आने-जाने वाले रोड में, जंगल-पहाड़ों पर, जंगल जाने वाले सड़क, पगडंडियों (पैदल रास्तों) पर और झाड़ियों में जहां-तहां अनियंत्रित माइन (बम) या बुबी ट्रैप (पागल जाल) बिछाया हुआ है. अतः आप ग्रामीणों, लकड़हारों, केन्दु पत्ती तोड़ने वालों और चरवाहों से अपील है कि वह जंगल व पहाड़ों पर ना जाएं, इस आदेश का पालन करें. इस आदेश का उल्लंघन कर जंगल-पहाड़ जाने से बुबी ट्रैप की चपेट में आकर क्षणभर में जान जा सकती है या बुरी तरह से घायल हो सकते हैं. इसका जिम्मेवार आप खुद, सरकार व पुलिस अधिकारी होंगे. पीएलजीए व भाकपा (माओवादी) नहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-timken-companys-contractor-assaulted-the-workers-workers-reached-dlc-office/">जमशेदपुर

: टिमकेन कंपनी के ठेकेदार ने मजदूरों के साथ की मारपीट, डीएलसी ऑफिस पहुंचे मजदूर

पुलिस पर लगाया है गंभीर आरोप

दूसरे पर्चे में कहा गया है कि 27 मई से तुम्बाहाका और मारादीरी गांव में ग्रामीणों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर रखा है. जबकि पुलिस पहले से ही बुबी ट्रैप तथा स्पाइक होल से घिरकर फंसे हुए हैं. इस दौरान अपने-आप को बचाने के लिए ग्रामीणों को अपना ढाल बनाकर बुबी ट्रैप व स्पाइक होल का शिकार बना रही है. साथ ही अपनी कायरता को छुपाकर नक्सलियों पर ही इसका आरोप मढ़ते रहते है. संगठन ने ग्रामीणों से अपील की है कि पुलिस का मानव ढाल बनकर बुबी ट्रैप और स्पाइक होल का शिकार ना बने. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही