Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : टोंटो में नक्सलियों ने घात लगाकर खाना ले जा रहे जवानों पर की फायरिंग, दो शहीद

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अत्यंत नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अन्तर्गत तुम्बाहाका जंगल में भाकपा माओवादियों ने घात लगाकर झारखण्ड जगुआर के जवानों पर फायरिंग की. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में  झारखण्ड जगुआर के एसआई अमित तिवारी एवं जवान गौतम राणा के शहीद होने सूचना है. यह घटना 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाबत सूत्रों का कहना है कि नक्सल प्रभावित तुम्बाहाका में सीआरपीएफ का नया कैंप स्थापित हुआ है. इस कैंप से कुछ दूरी पर झारखण्ड जगुआर का भी कैंप है. सीआरपीएफ व झारखण्ड जगुआर के जवान एक कैंप से दूसरे कैंप में खाना भेज रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों ने जंगल के रास्ते में घात लगा कर झारखण्ड जगुआर के जवानों पर फायर झोंक दिया. इसमें दो जवान शहीद हो गये. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ambulances-operating-in-jharkhand-need-icu-half-of-the-337-vehicles-are-dilapidated/">झारखंड

में संचालित एंबुलेंसों को आईसीयू की दरकार, 337 में से आधी गाड़ियां जर्जर
  घटना की सूचना पाकर शहीद एसआई अमित तिवारी के परिजन घाटशिला से चाईबासा के लिये रवाना हो गये हैं. 15 अगस्त के दिन घटी इस घटना से तमाम जवानों में शोक की लहर है. हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. तुम्बाहाका क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ व सुरक्षित जोन माना जाता है, लेकिन पुलिस नक्सलियों के गढ़ में घुस कर अपना डेरा जमा चुकी है. इससे नक्सलियों में भारी आक्रोश है. बीते दिनों पुलिस ने नक्सलियों का बड़ा बंकर व कैंप ध्वस्त किया था. इसमें 60 वीं बटालियन का एक जवान मुठभेड़ में शहीद हो गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही