Kiriburu (Shailesh Singh) : कोल्हान रिजर्व वन के टोंटो थाना अन्तर्गत तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरु के बीच जंगल में 28 सितम्बर को कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा पोस्ट का चेंज ओवर किया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट कर दिया. इस घटना में एक जवान राजेश कुमार शहीद हो गए और इन्स्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तुम्बाहाका से सरजोमबुरु की तरफ जाने वाले जंगल में कोबरा 209 बटालियन ने नक्सलियों से लड़ने हेतु अलग-अलग अस्थाई पोस्ट बनाए हैं. आज दोपहर लगभग 11 बजे कोबरा के जवान सर्च ऑपरेशन चलाते हुये पोस्ट का चेंज ओवर करने में लगे थे. इसी दौरान जमीन के अंदर पहले से लगाये गये आइईडी को नक्सलियों द्वारा विस्फोट किया गया, जिससे जवानों को भारी नुकसान पहुंचा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-can-enroll-for-the-july-session-of-ignou-study-center-till-30th-september/">चाईबासा
: इग्नू स्टडी सेंटर के जुलाई सत्र में 30 सितम्बर तक नामांकन करा सकते हैं विद्यार्थी
धर्म धारण करनेवाला भगवान का लघुनंदन : पंडित नयन जी शास्त्री
: इग्नू स्टडी सेंटर के जुलाई सत्र में 30 सितम्बर तक नामांकन करा सकते हैं विद्यार्थी
पहाड़ियों व पगडंडियों पर पग-पग लगे हैं आइइडी
उल्लेखनीय है कि कोल्हान वन क्षेत्र की तमाम पहाड़ियों व पगडंडी पर पग-पग पर नक्सलियों ने वर्षों पहले से हजारों आइइडी लगा रखे हैं. उक्त जंगल व पहाड़ों पर पग-पग पर मौत सामने खडी़ नजर आती है. जहां हजारों की संख्या में आइईडी लगा हो, वहां खतरा कितनी अधिक है, इसका अंदाजा हाल की घटनाओं से लगाया जा सकता है. जमीन के अंदर वर्षों पूर्व से कहां-कहां आइइडी लगा हुआ है, उसकी पूरी जानकारी नक्सलियों को है. नक्सली कोबरा की गतिविधियां को छिप-छिप कर वाच करते रहे और आज मौका मिलते ही जमीन के अंदर पहले से लगाये गये आइइडी में कोडेक्स वायर या अन्य बिजली के तार को जोड़कर, तार को छिपाते हुये ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर बैट्री के साथ घात लगाकर बैठ गये. जब कोबरा के जवान पोस्ट का चेंज ओवर करने लगे, इसी दौरान नक्सली आइइडी विस्फोट कर फरार हो गये. इसे भी पढ़ें : ब्रह्मचर्य">https://lagatar.in/one-who-follows-religion-of-celibacy-is-gods-praise-pandit-nayanji-shastri/">ब्रह्मचर्यधर्म धारण करनेवाला भगवान का लघुनंदन : पंडित नयन जी शास्त्री
Leave a Comment