Search

 
 
 

किरीबुरु : नक्सलियों ने ददानसर सुरीन की हत्या की जिम्मेदारी ली

 
Kiriburu : भाकपा माओवादियों ने पोस्टर जारी कर चाईबासा जिला के मुफसिल थाना अन्तर्गत पासूबेड़ा गांव निवासी ददानसर सुरीन की हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों ने जारी पोस्टर में कहा है कि पुलिस दलाल मुखबिरी करने वाला चाईबासा के मुफसिल थाना अन्तर्गत पासूबेड़ा गांव निवासी ददानसर सुरीन को यही सजा. पुलिस दलाली, एसपीओ का काम करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करें और चुन-चुन कर अपराध के अनुसार सजा दें. भाड़े के पुलिस भोली-भाली जनता को रुपये देकर पुलिस मुखबिरी एसपीओ का काम करवाना बंद करो आदि बातें लिखी गई हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-Nx-Poster-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-administration-has-seized-illegal-sand-in-gopipur-action-will-be-taken-against-the-land-owner-and-sand-mafia/">मनोहरपुर:

गोपीपुर में प्रशासन ने किया अवैध बालू जब्त, जमीन मालिक और बालू माफिया पर होगी कार्रवाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-Nx-Poster-2-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> उल्लेखनीय है कि ददानसर सुरीन की हत्या बीते 10 जून की शाम चाईबासा से लगभग 25 किलोमीटर दूर बरकेला पंचायत के पासूबेड़ा गांव में गोली मार कर दी थी. 14 जून को ही भाकपा माओवादी संगठन के दक्षिणी जोनल कमेटी ने प्रेस बयान जारी कर सारे पुलिस मुखबिर अथवा एसपीओ से अपील की थी कि वह पुलिस दलाली छोड़ अपने-अपने गांव लौटें. वह संगठन व क्रांतिकारी जनता के सामने अपनी गलती की माफी मांग लें तो हम माफ कर देंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-Nx-Poster-3-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही