Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : नक्सली बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप, स्पाइक होल से बचने के लिए ग्रामीणों को दे रहे रूट चार्ट

Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ से अपने आप को बचाने के लिए जंगलों में एक तरफ आइईडी बम लगा रखा है. तो दूसरी तरफ इन बमों को प्लांट करने से पूर्व व बाद में नक्सलियों ने प्रभावित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को भी रूट मैप चार्ट भी बता दिया है. ताकि ग्रामीण इस लैंड माईन की चपेट में नहीं आयें. इसका खुलासा नक्सलियों द्वारा जारी पत्र से हो रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-jharkhand-bandh-not-visible-in-urban-areas-student-union-sitting-on-dharna-on-highway/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद का शहरी क्षेत्र में नहीं दिख रहा असर, हाईवे पर धरने पर बैठा छात्र संघ

एफओबी स्थापित कर नक्सलियों को खदेड़ने में लगी सीआरपीएफ

उल्लेखनीय है कि पुलिस पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान, सारंडा एवं पोड़ाहाट के जंगलों को नक्सलियों से पुरी तरह से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चला रही है. सीआरपीएफ ने केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पश्चिम सिंहभूम में एक "फारवर्ड आपरेटिंग बेस" (एफओबी) कुछ माह पूर्व स्थापित किया है. यह एफओबी नक्सलियों के कोर जोन अथवा गढ़ में घूस कर कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. ताकि पिछले दो दशक से इन जंगलों में अपना आशियाना व दहशत का माहौल स्थापित कर तमाम प्रकार के विकास व खनन गतिविधियों को प्रभावित करने वाले नक्सलियों को खदेड़ कर यहां शांति व्यवस्था कायम किया जा सके. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-partial-effect-of-bandh-long-distance-buses-did-not-ply/">मुसाबनी

: बंद का आंशिक असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं

प्राइवेट खदान बंद होने से कमी आयी है लेवी में 

सीआरपीएफ ने अपने एफओबी के तहत कार्य करते हुये नक्सलियों के कोर जोन, कोल्हान के जंगलों में घूसकर धीरे-धीरे कैंप स्थापित कर नक्सलियों को चारों तरफ से घेरने अथवा यहां से खदेड़ने के काम में लगी है. नक्सलियों को शुरू से सारंडा, कोल्हान व पोड़ाहाट जंगल स्थित लौह अयस्क व गिट्टी पत्थर के खदानों, क्रशर, बालू घाटों, बिड़ी-पत्ता, लकड़ी तस्करी, विकास योजनाओं के कामों, जैसे सड़क, पुल, पुलिया, भवनों आदि के अलावे बडे़ ट्रांस्पोर्टरों से करोड़ों रुपये लेवी के रूप में मिलते रहे हैं. हालांकि प्राइवेट खदानें बंद होने से लेवी में कमी आयी है. लेकिन नक्सली इतने बडे़ जंगल व यहां से मिलने वाले करोड़ों रुपये की लेवी के श्रोतों को अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं. इसलिए वह कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों और रास्ता-घाट में पुलिस को लक्षित करने के उद्देश्य से हजारों की संख्या में बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन तथा स्पाइक होल आदि लगाये हैं. ताकि पुलिस उन तक पहुंच नहीं सके. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-partial-effect-of-bandh-long-distance-buses-did-not-ply/">मुसाबनी

: बंद का आंशिक असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं

नक्सली अपील पत्र जारी कर ग्रामीणों को दे रहे निर्देश

[caption id="attachment_612732" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/land-mine-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> स्पाइक होल के लिये खोदे गये गड्ढे की फाईल तस्वीर.[/caption] नक्सली जिन जंगल-पहाड़ों और रास्ता-घाट में बारूदी सुरंग, बुबी ट्रैप माइन तथा स्पाइक होल लगाये हैं उसकी जानकारी पूर्व में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को दे चुके हैं. अर्थात ग्रामीणों को एक गांव से दूसरे गांव, हाट-बाजार आदि जाने-आने हेतु रूट मैप चार्ट तक दिये हुये हैं. इन रूट चार्ट से अलग-अलग हटकर नहीं चलने अथवा जंगलों में नहीं जाने का निर्देश भी दे रखा है. इसके बावजूद कुछ ग्रामीण जानकारी के अभाव में जंगल अथवा रास्तों में नक्सलियों द्वारा खींचे गये लक्ष्मण रेखा को पार कर मारे अथवा घायल हो रहे हैं. नक्सलियों के लिये भी यह सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बना हुआ है कि वह जिस पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त विस्फोटक लगाये हैं उसमें पुलिस न फंसकर ग्रामीण या उनके मवेशी फंस मारे जा रहे हैं. इससे उनकी मेहनत व विस्फोटक दोनों को नुकसान पहुंच रहा है. सारंडा में भी ऐसे ही आइईडी नक्सलियों ने विभिन्न क्षेत्रों में लगाये थे. तब सीआरपीएफ व पुलिस ने जगह जगह आइईडी संभावित क्षेत्र का बोर्ड लगाकर आम लोगों को सावधानी बरतने अथवा ऐसे क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा था. लेकिन अब नक्सली खुद अपील पत्र जारी कर ग्रामीणों को यह निर्देश दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-road-from-nh-18-to-sialbinda-in-mudakati-is-in-bad-condition/">बहरागोड़ा

: मुड़ाकाटी में एनएच 18 से सियालबिंदा जाने वाली सड़क बदहाल
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही