Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नक्सलियों ने लगाया था आईईडी, पुलिस ने बरामद कर किया नष्ट

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के गोईलकेरा थाना अन्तर्गत मेरालगड़ा गांव के समीप नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने बुधवार की दोपहर एक आईईडी बम बरामद कर वहीं पर नष्ट कर दिया. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है. उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-committee-burnt-effigy-of-administration-in-protest-against-police-lathi-charge-and-arrest/">धनबाद

: पुलिस लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में समिति ने फूंका प्रशासन का पुतला
उक्त सूचना के आलोक में 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अभियान के क्रम में बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मेरालगड़ा के पास सुरक्षा बलों को उड़ाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने एक आईईडी बम लगाया था, जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया है. एसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही