Search

 
 
 

किरीबुरु : नक्सलियों ने लौवाबेड़ा के अर्जुन सुरीन की हत्या कर फांसी पर लटकाया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार की मध्य रात्रि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत के लौवाबेड़ा ग्राम निवासी अर्जुन सुरीन (45 वर्ष) की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में कर दी. नक्सलियों ने हत्या करने के बाद अर्जुन को फांसी के फंदे से लटकाया. पुलिस मृतक का शव बरामद करने के लिए निकल गई है. लगातार दो दिन में दो ग्रामीणों की हत्या से आसपास के क्षेत्रों में भय व आतंक का माहौल है. इससे पहले नक्सली कदमडीहा पंचायत के गितिलपी गांव निवासी रांदो सुरीन की हत्या गला रेत कर दी थी. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-virendra-rams-wife-and-father-move-hc-for-anticipatory-bail/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम की पत्नी व पिता ने अग्रिम बेल के लिए लगाई HC में गुहार
सूत्रों का कहना है कि नक्सली रांदो सुरीन एवं अर्जुन सुरीन का अपहरण एक ही दिन किया गया था. रांदो सुरीन की हत्या उसके गांव के पास मुख्य सड़क पर कर दिया था, जबकि अर्जुन सुरीन की हत्या उसके गांव लौवाबेड़ा में कर फांसी के फंदे से लटका दिया. कोल्हान वन प्रमंडल के जंगल को काटकर लौवाबेड़ा गांव बसाया गया है. इसे झारखड का गोड़ा अथवा झारखंड गांव भी कहा जाता है. नक्सली निरंतर आदिवासियों की ही हत्या कर आदिवासी विरोधी बनते जा रहे हैं. इसको लेकर नक्सलियों के खिलाफ आदिवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही