Search

 
 
 

किरीबुरु : नक्सलियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या की

 
  • पुलिस मुखबिरी करने का लगाया आरोप
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सलियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या की. हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. नेल्शन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अन्तर्गत समठा गांव का निवासी था. नेल्शन लंबे समय से बड़े नक्सलियों के साथ जुडा़ था. वह पुलिस के सम्पर्क में भी था. सूत्रों के अनुसार 9 जनवरी की रात लगभग 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे एवं उसे उसके घर से पकड़ अपने साथ ले गये. नेल्शन की पहले जमकर पिटाई की. तत्पश्चात उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uncontrolled-gas-tanker-overturns-after-climbing-divider-in-govindpur-traffic-disrupted/">धनबाद

: अनियंत्रित होकर गैस टैंकर सड़क पर पलटा, यातायात बाधित
हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है. नेल्शन भेंगरा को ओडि़सा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में पकड़ जेल भेजी थी. दो माह पहले हीं वह जेल से छूटा था. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर, छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सर्च आपरेशन चला रहे हैं. डीआईजी अजय लिंडा स्वयं तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं. शव बरामद करने का प्रयास भी जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही