Search

 
 
 

किरीबुरू : नक्सलियों के 24 घंटे भारत बंद का सारंडा जंगल क्षेत्र में कोई असर नहींं

 
Kiriburu : नक्सली नेता प्रशांत बोस, शीला मरांडी व अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवम्बर को आहूत भारत बंद के दौरान नक्सलियों का कभी राजधानी रहा सारंडा जंगल क्षेत्र के किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के अलावे बड़ाजामदा, गुवा, नोवामुंडी आदि क्षेत्रों में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. बंद के दौरान सिर्फ किरीबुरु से रांची व मनोहरपुर की यात्री बसों का परिचालन छोड़ अन्य तमाम रूट की बसों और छोटे-बडे़ वाहनों का परिचालन जारी है. सभी क्षेत्रों की दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हैं. इसे भी पढ़ें : माओवादी">https://lagatar.in/the-arrest-of-maoist-prashant-bose-and-sheela-marandi-was-the-result-of-a-conspiracy-in-the-naxalite-organization/">माओवादी

प्रशांत बोस व शीला मरांडी की गिरफ्तारी नक्सली संगठन में साजिश का नतीजा !
सेल की खदानों में उत्पादन आम दिनों की तरह जारी है. बंद के दौरान नक्सली किसी अप्रिय घटना को अंजाम नहीं दे सकें इस हेतु लगभग 10 कंपनी सीआरपीएफ जवानों के अलावे आईआरबी और झारखंड पुलिस के जवानों को विभिन्न क्षेत्र के जंगलों में दो दिन से भेज कर निरंतर नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साथ-साथ सरकारी सम्पत्तियों की सुरक्षा कराई जा रही है. मेघाहातुबुरु एंव छोटानागरा में लगने वाले साप्ताहिक शनिचरा हाट पर भी बंदी का कोई असर नहीं दिखा और सारंडा के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीण व व्यापारी पहुंचे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही