Search

 
 
 

Kiriburu : जगन्नाथपुर-बरायबुरु मार्ग पर 33 घंटे नो इंट्री

 
  • 19 अगस्त की शाम छह बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
Kiriburu (Shailesh Singh) : जगन्नाथपुर-बरायबुरू मुख्य सड़क मार्ग पर पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के मद्देनजर भक्तों की लगने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर 18 अगस्त प्रातः 7.00 बजे से 19 अगस्त की शाम छह बजे बजे तक नो इंट्री रहेगा. भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद करने का आदेश जगन्नाथपुर के एसडीओ मुकेश मछुवा ने जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, गुवा एवं बड़ाजामदा थाना प्रभारी को दिया है. एसडीओ ने कहा है कि पवित्र सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पूजा अर्चना हेतु भक्तजनों-श्रद्धालुओं द्वारा 18 अगस्त को मुख्य सड़क से होते हुए मुर्गा महादेव जाने तथा सोवमार को पूजा अर्चना के बाद वापस आने की संभावना है. इसे देखने के लिए महिला, पुरुष एवं बच्चे भी मुख्य सड़क पर जाते हैं. इससे मुख्य सड़क पर काफी भीड़ रहती है. उक्त अवधि में मुख्य सड़क पर भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन होने से कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है. इस कारण नो इंट्री लगा दी गई है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-protested-got-assurance-still-hand-pumps-and-solar-water-towers-were-not-repaired/">Kiriburu

: आंदोलन किया, आश्वासन मिला, फिर भी ठीक नहीं हुए चापाकल व सोलर जलमीनार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही