Search

किरीबुरु : सेल के स्थापना दिवस सह स्वर्ण जयन्ती पर नहीं हुए कोई कार्यक्रम

Kiriburu (Shailesh Singh) : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की स्थापना के 50 वर्ष 24 जनवरी को पूरे हो गए. सेल की स्थापना 24 जनवरी 1973 को हुई थी. इसके मद्देनजर स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने पर सेल स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है, लेकिन यह पहला अवसर होगा जब स्थापना दिवस के अवसर पर सेल की किरीबुरु और मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन द्वारा कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है. इससे पहले हर वर्ष 24 जनवरी को दोनों खदान प्रबंधन अलग-अलग सभी वर्ग के लोगों के लिये दौड़ व अन्य कार्यक्रम का आयोजन करता था. इस कार्यक्रम की तैयारी दो-तीन दिन पूर्व से प्रारम्भ हो जाती थी. स्थापना दिवस को लेकर सेलकर्मियों व शहरवासियों में भारी उत्साह रहता था. क्योंकि सेलकर्मी व शहरवासी एक साथ परिवार की तरह इस कार्यक्रम में शामिल होकर अलग-अलग उम्र वर्ग के दौड़ में शामिल होते थे. इसके अलावे अन्य कार्यक्रम आयोजित होते थे, जिसमें सैकड़ों लोग भाग लेते थे. इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है. इससे लोगों में निराशा है. इसे भी पढ़ें : हरे">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-green-mark-sensex-rises-180-points-nifty-crosses-18000/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 18000 के पार
झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महासचिव आफताब आलम ने कहा कि सेल स्थापना दिवस पर सेल की तमाम स्टील प्लांटों व संस्थानों में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, लेकिन किरीबुरु और मेघाहातुबुरु खदान में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होने से सेलकर्मियों व शहरवासियों में भारी निराशा है. उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से दो वर्ष इसका आयोजन नहीं हुआ था. इस वर्ष लोगों को भारी उम्मीद व उत्साह था, क्योंकि इसमें बुजुर्ग से लेकर सैकड़ों युवा व सेलकर्मी भाग लेते थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp