Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : नोवामुंडी प्रखंड मुखिया संघ का हुआ गठन, मंगल सिंह गिलुवा बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय प्रांगण में प्रखंड के तमाम पंचायतों के मुखिया की विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नोवामुंडी प्रखंड मुखिया संघ का गठन किया गया. इस दौरान मुखियाओं ने सर्वसम्मति से किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा को मुखिया संघ का अध्यक्ष, जेना पूर्ति एंव चांदमुनी लागुरी को उपाध्यक्ष, पार्वती किड़ो को सचिव, बामिया चाम्पिया को कोषाध्यक्ष, हीरा मोहन पूर्ति को संगठन सचिव, प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो को मिडिया प्रभारी बनाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-decided-to-celebrate-the-second-official-language-foundation-day-on-august-30-as-the-11th-tribal/">चाईबासा

: 30 अगस्त को 11वां आदिवासी हो द्वितीय राजभाषा स्थापना दिवस मनाने का निर्णय
कार्यकारिणी सदस्यों में लीपी मुंडा, लक्ष्मी देवी, सुनीता सोरेन, गंगाधर चातोम्बा, पार्वती देवी, फूलमती बोबोंगा, पद्मिनी लागुरी, मुरमाई भाई पूर्ति, सुमित्रा बोबोंगा, संजीत कुमार तिरिया, रवि सामड को रखा गया है. नव निर्वाचित अध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि मुखिया संघ का गठन का मुख्य उद्देश्य तमाम पंचायतों के मुखिया के बीच आपसी तालमेल बनाकर एक-दूसरे को मदद करना, किसी पर होने वाले जुर्म व अत्याचार के खिलाफ संगठित होकर लड़ना, जनता की समस्याओं का मिलकर समाधान करने समेत अन्य अनेक जनहित से जुड़े कार्य करना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही