Search

 
 
 

किरीबुरू : नोवामुंडी पुलिस ने दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों मुद्दासिल एवं गोदरो बालमुचु को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि 20 जून को छह बदमाशों ने हाइवा सहित चालक का अपहरण कर लिया था. इसमें शामिल एक अभियुक्त ओडिशा के चम्पुआ अली नगर निवासी मुद्दासिल उर्फ मुद्सीर उर्फ मस्तान (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दूसरा मामला नोवामुंडी थाना अन्तर्गत महुदी गांव के शालीकुटी टोला का है, जहां एक नाबालिग के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया था. इस मामले में पॉक्सो एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त गितिलोर गांव निवासी गोदरो बालमुचु उर्फ मोटु उर्फ माटु (31 वर्ष)  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-maoists-divided-into-three-groups-after-the-headquarter-collapse/">चाईबासा

: हेडक्वार्टर ध्वस्त होने के बाद तीन टुकड़ियों में बंटे माओवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही