Search

किरीबुरु : सारंडा सुवन छात्रावास में प्रवेश के लिए नौवीं कक्षा के छात्रों का नामांकन

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीएसआर योजना के तहत सारंडा सुवन छात्रावास में नौवीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त शिक्षा के लिए गोद लेगा. छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इस संबंध में किरीबुरु खदान के वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडए) रमेश कुमार सिन्हा ने नोटिस जारी कर कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद तदनुसार परीक्षा की तिथि की सूचना दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-chhau-dance-competition-organized-in-dharamsai-village-winners-were-rewarded/">चक्रधरपुर

: धर्मसाईं गांव में छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
किरीबुरू लौह अयस्क खदान के परिधीय गांवों से 22 जून तक सारंडा सुवन छात्रावास में परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को नामांकित करना है. इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का सभी संबंधित प्रमाण पत्रों (मार्क शीट, आय प्रमाण पत्र / राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो) और आधार कार्ड आदि के साथ अधोहस्ताक्षरी / सारंडा सुवन छात्रावास में भेजें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//