Search

 
 
 

किरीबुरु : मूसलाधार वर्षा व वज्रपात से जन-जीवन प्रभावित

 
  • शहर की बिजली आपूर्ति रात से प्रभावित
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा जंगल क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में मध्य रात्रि के बाद से जारी मुसलाधार वर्षा, तेज आंधी व वज्रपात की वजह से जन-जीवन प्रभावित हुआ है. वर्षा की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है. आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री एवं अधिकतम 27 डिग्री तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार आगामी 21 मार्च तक वर्षा होने की संभावना है. ऐसे में किरीबुरु का न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट हुई है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-jal-board-case-arvind-kejriwal-will-not-appear-before-ed-calls-summons-illegal/">दिल्ली

जल बोर्ड मामला : अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष नहीं होंगे पेश, समन को गैरकानूनी बताया
इससे तापमान 21 मार्च तक घटकर 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. रात से जारी वर्षा की वजह से किरीबुरु टाउनशिप क्षेत्र  में चल रही सड़क का निर्माण, सेल कर्मचारियों के आवासों के छत पर जीआई सीट लगाने आदि का कार्य प्रभावित हुआ है. शहर की बिजली आपूर्ति रात से ही काट दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही