Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल की जमीन अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों को थमाया गया नोटिस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू प्रबंधन के उच्च अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन अपने टाउनशिप क्षेत्र में अतिक्रमित दुकानों को हटाने के लिए दुकानदारों को नोटिस देने का अभियान चलाया. शनिवार को किरीबुरू के सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित टोप्पो, सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, रीषभ कुमार, विजय गुप्ता आदी सीआईएसएफ जवानों के साथ मेन मार्केट पहुंचे और दुकानदारों को नोटिस थमाया. अधिकारियों ने जीपीएस सिस्टम से लैश होकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किये गए जमीन का लैटीच्यूड, लौगीच्यूड, क्षेत्रफल आदि की मापी की और नोटिस देकर सात दिनों के भीतर सेल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया. इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-announcement-of-closure-of-manoharpur-on-july-24-due-to-ankua-incident/">किरीबुरू

: अंकुआ कांड को लेकर 24 जुलाई को मनोहरपुर बंद करने का ऐलान

 भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर होगा केस

अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि अवासीय कॉलोनी क्षेत्र की जमीन पर आपने अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान बना लिया है. यह जमीन वन विभाग द्वारा किरीबुरू लौह अयस्क खदान को खनन और इससे संबंधित कार्यों के लिए आवंटित की गई है. यह जमीन सेल की संपति है. इस पर अवैध कब्जा करना कानून अपराध है. अतः इस पत्र की प्राप्ति के सात दिनों के अंदर उक्त अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दें. अन्यथा आपके विरुद्ध किरीबुरू लौह अयस्क खदान, बोकारो स्टील प्लांट, सेल प्रबंधन द्वारा संपदा न्यायालय, किरीबुरू- मेघाहातुबुरू में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही