Search

 
 
 

Kiriburu : एस-9 ग्रेड में अब जूनियर इंजीनियर कहे जाएंगे नॉन मैट्रिक व मैट्रिक पास सेलकर्मी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल प्रबंधन ने अपने तमाम यूनिटों व खदानों में कार्यरत सेलकर्मियों के पदनामों को बदल दिया है. अब नॉन मैट्रिक व मैट्रिक पास सेलकर्मी भी एस-9 ग्रेड में जाने पर जूनियर इंजीनियर कहलायेंगे. इससे उनकी प्रतिष्ठा व सम्मान भी बढे़गी. सेल प्रबंधन ने एक आदेश जारी कर कहा है कि एस1-एस2 ग्रेड के अटेंडेंट-कम-टेक्नीशियन पदनाम वाले सेलकर्मी को अब तकनीकी एसोसिएट, जूनियर असिस्टेंट को ऑफिस एसोसिएट के नाम से जाना जायेगा. इसी प्रकार ग्रेड एस3-एस5 के ऑपरेटर-कम-टेक्नीशियन को जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट, असिसटेंट को एडमिनिस्ट्रेटिव एसोसिएट के नाम से जाना जायेगा. ग्रेड एस6-एस8 के सीनियर ऑपरेटिव, सीनियर तकनिशियन, चार्जमैन-कम-सीनियर ऑपरेटीव तकनीशियन को इंजीनियरिंग एसोसिएट तथा सीनियर असिस्टेंट, ऑफिस सुपरिटेंडेंट को सेक्शन एसोसिएट के नाम से जाना जायेगा. ग्रेड एस9-एस11 के मास्टर ऑपरेटिव, मास्टर तकनीशियन, चार्जमैन सह मास्टर ऑपरेटिव, तकनीशियन को जूनियर इंजीनियर तथा सेक्शन अधिकारी को सेक्शन अधिकारी नाम से जाना जायेगा. सेल में कई सेलकर्मी जो नन मैट्रिक व मैट्रिक हैं तथा वह एस-9 ग्रेड में हैं, वह अब जूनियर इंजीनियर कहलायेंगे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-jhinkara-falls-becomes-den-of-drunkards-tourists-worried/">Kiriburu

: झिंकरा फॉल बना शराबियों का अड्डा, पर्यटक परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही