Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्र-छात्राओं की ऑफ लाइन पढ़ाई बंद

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : कोविड के निरंतर बढ़ते प्रकोप और स्कूलों को जारी किए गए नए आदेश के बाद सोमवार से केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने वर्ग एक से 12वीं तक की ऑफ लाइन शिक्षा को बंद दी है. स्कूल ने आज से ऑन लाइन पढ़ाई शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालय द्वारा बीते 21 दिसम्बर से 2 जनवरी तक सर्दी की छुट्टी दी गई थी. आज स्कूल खुलने वाला था. इसी बीच 2 जनवरी को विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप संदेश भेज कर सरकारी आदेश का हवाला देते हुए स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने की सूचना दी. इस दौरान सभी कक्षा की पढ़ाई ऑन लाईन जारी रखने की बात कही है. आज विभिन्न वर्ग के बच्चों का ऑनलाइन पढ़ाई भी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुरू कर दी है. बच्चे सुबह से उठकर अपने-अपने घरों में बैठ ऑनलाइन पढ़ाई करते देखे गए. हालांकि खराब नेटवर्क की समस्या की वजह से परेशानी भी हुई. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही