Search

 
 
 

किरीबुरु : दिल्ली हाट में माघे पर्व में शामिल हुए पश्चिम सिंहभूम के आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : आदिवासियों का दिसुम दिल्ली नामक संस्था द्वारा दिल्ली हाट में आयोजित माघे पर्व के दौरान उक्त संस्था के महासचिव सुरेंद्र आल्डा, सचिव विक्रम हेस्सा, आयोजक सचिव रुपेश बुडिउली, कोषाध्यक्ष रूप नारायण देवगम को आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के प्रतिनिधि गोपी लागुरी, श्याम बिरुवा, सतीश कुमार बोयपाई एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, केंद्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, कोषाध्यक्ष महर्षि महेंद्र सिंकु, चक्रधरपुर के मदन बोदरा के द्वारा सम्मानित किया गया. गोपी लागुरी ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में आदिवासियों का ऐतिहासिक माघे पर्व का आयोजन अपने आप में मिशाल है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cm-champai-soren-started-mahila-mahasammelan-thousands-of-women-gathered/">रांची:

CM चंपाई सोरेन ने की महिला महासम्मेलन की शुरूआत, हजारों की संख्या में जुटी महिलाएं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Delhi-Dsum.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ऐसे आयोजनों से हमारी भाषा व संस्कृति को अन्य समुदाय के लोग बेहतर तरीके से जान व समझ सकेंगे. ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी पहचान न सिर्फ बनी रहेगी बल्कि पूरे देश में इसका फैलाव भी होगा. इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से लोग शामिल हुये. इस दौरान तरुण लमाय, अनिल केराई, गणेश लोहार, सोना सेलम, सेवस्टीन बोयपाई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही