Search

 
 
 

किरीबुरु : 20 जुलाई को ग्राम सभा कर चलेगा मलेरिया जागरुकता अभियान

 
Kiriburu (Shailesh Singh): प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटानागरा में आगामी 20 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे मलेरिया जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए ग्राम सभा की बैठक की जाएगी. मनोहरपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस संबंध में मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को 18 जुलाई को पत्र लिखा है. मनोहरपुर सीएचसी के प्रभारी द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि मौनसून प्रारम्भ होने के कारण विभिन्न प्रकार के मौसमी बीमारियों का प्रभाव बढ़ जाता है .  इसे रोकने के लिए जन सहभगिता आवश्यक है. जन जागरुकता के लिए आगामी 20 जुलाई को सुबह 11 बजे एक ग्राम सभा का आयोजन छोटानागरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा. बैठक में छोटानागरा पंचायत के मुखिया, बार्ड सदस्य एवं मुंडा को भाग लेने के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है. उल्लेखनीय है कि मनोहरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने विलम्ब से हीं सही लेकिन मलेरिया जागरुकता के लिए जो कदम उठाया है सराहनीय है. इसे भी पढ़ें :खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-eight-standing-committees-were-formed-in-the-meeting-of-panchayat-samiti/">खरसावां

: पंचायत समिति की बैठक में आठ स्थायी समितियों का किया गया गठन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही