Kiriburu (Shailesh Singh) : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस सिख समुदाय द्वारा श्रद्धा भाव से मनाया गया. किरीबुरु स्थिता गुरुनानक सिंह सभा गुरुद्वारा में बाबा दलबीर सिंह एवं माता बलबीर कौर द्वारा कीर्तन, कथा और अरदास की गई. इसके बाद सिख समुदाय के लोगों द्वारा गुरुद्वारा प्रांगण व बैंक मोड़ में छबील लगाकर राहगिरों को शीतल शरबत, हलुवा व चना वितरण किया गया. गर्मी के इस मौसम में लोग शरबत पीकर काफी प्रसन्न नजर आयें. इस दौरान जगजीत सिंह गिल, कुलदीप सिंह, मनजीत सिंह, ज्ञान सिंह, निर्मल सिंह, बुलबुल सिंह, राजकुमार सिंह, मुख्तार सिंह, अवतार सिंह, सुन्दर सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-trinamool-congress-demanded-to-build-a-womens-police-station-in-the-old-building/">आदित्यपुर
: तृणमूल कांग्रेस ने पुराने भवन में महिला थाना बनाने की मांग की [wpse_comments_template]
किरीबुरू : शहीदी दिवस पर छबील लगाकर शरबत का किया गया वितरण

Leave a Comment