Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : 21 सितंबर को निजी सुरक्षा गार्ड के पदों पर होगी बहाली, जिला नियोजनालय लगा रहा कैंप

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला नियोजनालय चाईबासा के तत्वावधान में राँची सिक्योरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आगामी 21 सितम्बर को आईटीआई परिसर चाईबासा में नियुक्ति हेतु एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए तैयारी कर ली गई है. भर्ती कैंप में जिले के योग्य एंव इच्छुक उम्मीदवार जो पूर्व में निबंधित नहीं हैं, वे झारखण्ड के किसी भी नियोजनालय में अथवा www.rojgar.jharkhand.gov.in पर अपना निबंधन कराते हुए उपरोक्त भर्ती कैम्प में शामिल हो सकते है. परीक्षार्थियों को अपने साथ नियोजनालय का निबंधन कार्ड / आधार कार्ड / बायोडाटा / पासपोर्ट साईज फोटो / योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साक्षात्कार के लिए लाना आवश्यक है. साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से संध्या 03.00 बजे तक होगा. साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा दी गई है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pistol-mounted-on-the-temple-for-not-paying-extortion-in-burmines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में रंगदारी नहीं देने पर कनपट्टी पर सटाया पिस्टल

इन पदों के लिए होगी भर्ती प्रक्रिया

[caption id="attachment_424556" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kiriburu-niyojan.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बहाली के लिए जारी सूचना पत्र[/caption] इस भर्ती कैंप में सुरक्षा गार्ड के 200 पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, उम्र सीमा 18-45 वर्ष, वेतनमान- 10-15 हजार रुपये, मोबाईल असेम्बली औपरेटर के एक हजार पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता 8 वीं पास, उम्र सीमा 18-35 वर्ष, वेतनमान- 12-15 हजार रुपये, फिल्ड ऑफिसर/मोबलाईजर के 50 पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता इंटर पास, उम्र सीमा 18-35 वर्ष, वेतनमान 10-14 हजार रुपये, डाटा इंट्री औपरेटर के 50 पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता इंटर पास, उम्र सीमा 18-35 वर्ष, वेतनमान 8-10 हजार, ट्रेनर के 5 पदों के लिये शैक्षणिक योग्यता स्नातक, उम्र सीमा 18-35 वर्ष, वेतनमान 12-15 हजार रुपये रखी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-174th-battalion-jawans-learned-art-of-living-yoga-activities/">चाईबासा

: सीआरपीएफ 174वीं बटालियन के जवानों ने सिखे आर्ट ऑफ लिविंग की योग क्रियाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही