Search

 
 
 

Kiriburu:  सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने ली एकता की शपथ

 
Kiriburu (Shailesh Singh):  एकता दिवस पर गुरुवार को किरीबुरु थाना प्रांगण में थाना प्रभारी मुनाजीर हसन, गुवा थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार एवं बड़ाजामदा थाना में थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने शपथ ग्रहण किया.

सरदार पटेल ने एकता से देश को जोड़ने का काम किया

इस दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों को संबोधित कर कहा कि यह एकता दिवस एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्र नायक भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर पूरे देश में मनाया जाता है. सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था. उन्होंने एकता से देश को जोड़ने का काम किया. कोई भी कार्य बिना एकता से नहीं किया जा सकता है. आज हम लोग प्रण लें कि हम एकता बनाकर रहे.   इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/alka-tiwari-becomes-the-new-chief-secretary-of-jharkhand-confirmed-by-k-ravi-kumar/">BREAKING

: अलका तिवारी बनी झारखंड की नई मुख्य सचिव, के रवि कुमार ने की पुष्टि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही