Search

 
 
 

किरीबुरु : एसपी के निर्देश पर किरीबुरु थाना में एसआईएस ने शुरू की सुरक्षाकर्मी की भर्ती

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न थानों में विशेष भर्ती अभियान के तहत शनिवार को किरीबुरु थाना में एसआईएस सिक्यूरिटी कंपनी द्वारा प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है. उक्त बहाली प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र गढ़वा के अधिकारी गौतम कुमार सिंह की देखरेख में चल रही है. गौतम कुमार सिंह ने बताया की यह बहाली चाईबासा के एसपी के निर्देशानुसार की जा रही है. प्रत्येक थाना क्षेत्र से 50 एवं पूरे जिले से 800 बेरोजगारों का चयन किया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-15-shops-built-by-congress-leader-on-railway-land-were-demolished/">जमशेदपुर:

रेलवे की जमीन पर कांग्रेस नेता की बनी 15 दुकानों को किया जमींदोज

प्रशिक्षण के बाद सभी को नियुक्ति देकर नौकरी दी जाएगी

उन्होंने कहा कि 21 से 37 वर्ष उम्र वर्ग तथा 168 सेंटीमीटर ऊंचाई वाले युवकों से फॉर्म भरवाकर उनकी ऊंचाई, वजन, सीना आदि की जांच की जा रही है. इसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगा. सभी मापदंड को पूरा करने वाले बेरोजगारों का चयन कर 27 जुलाई को गढ़वा प्रशिक्षण केंद्र में एक माह के प्रशिक्षण के लिये भेजा जाएगा. चयनित युवकों से 10,500 रुपये लेकर उन्हें दो जोड़ा वर्दी, ड्रेस, जूता, मोजा, रहना, खाना आदि सभी सुविधा के साथ-साथ ड्रिल, पीटी, परेड आदि की प्रशिक्षण दी जाएगी. प्रशिक्षण के बाद सभी को नियुक्ति देकर नौकरी दी जाएगी. जो युवक निर्धारित समय में आवेदन भरने से वंचित रह जाएंगे वह बाद में भी अपने-अपने थाना में फॉर्म जमा कर सकते हैं. इसे भी पढ़े : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-celebrated-116th-birth-anniversary-of-amar-shaheed-chandrashekhar-azad/">बेरमो

: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मनायी गयी 116वीं जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही