Search

 
 
 

किरीबुरू : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किरीबुरू प्रबंधन ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के अवसर पर सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खान प्रबंधन के सीजीएम कमलेश राय एवं पर्यावरण और पट्टा विभाग के संयुक्त नेतृत्व में प्लास्टिक प्रदूषण के विषय व समाधान पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ई एंड एल विभाग द्वारा स्थानीय परिधीय क्षेत्रों और किरीबुरू- मेघाहातुबुरु के छात्रों के बीच सामुदायिक केंद्र, किरीबुरू में सुबह 10 बजे से ऊर्जा एवं पानी का बचत, एकल उपयोग प्लास्टिक, सतत खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट कम करना, स्वस्थ जीवन शैली, ई-अपशिष्ट कम करना, उद्योगों के पर्यावरण प्रदर्शन में सुधार के लिए अभियान, प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों पर एक खुली ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-review-of-development-works-in-the-meeting-of-panchayat-samiti-members/">चाकुलिया

: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

जेनरल ऑफिस के गार्डन में किया गया पौधरोपण

इसके बाद किरिबुरू लौह अयस्क खदान के जेनरल ऑफिस गार्डन में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान सीजीएम कमलेश राय, सीजीएम एसएस शाह, महाप्रबंधक बीके मिंज, सुदीप दास, एसआर स्वांय, डीबी जयकर, जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वीके सुमन, एसएस सिदार, उप महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, रथिन बिश्वास, सुब्रत पटनायक, राजकुमार यादव, ऋषभ सिंह, अरमान अहमद, राजकुमार सिंह और किरीबुरू लौह अयस्क खान के अन्य सदस्यों ने पौधरोपण किया. पौधरोपण के बाद, विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की एक विस्तृत प्रस्तुति ऋषभ सिंह (सहायक प्रबंधक- ई एंड एल) द्वारा एचआरडीसी, किरीबुरू में आयोजित की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही