Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : वैशाखी पर निशान साहब का बदला गया चोला

Kiriburu (Shailesh Singh) : वैशाखी पर्व पर 13 अप्रैल को किरीबुरु के कलगीधर गुरुद्वारा में सीखों के धर्मगुरु बाबा दलबीर सिंह ने पूजा-पाठ की. इस दौरान निशान साहब का पुराना चोला उतार दहीं, दूध, घी व पानी से विधिवत नहलाकर उन्हें नया चोला पहनाया गया. इससे पहले सीखों के पवित्र गुरु ग्रंथ साहब को सिंह सभा गुरुद्वारा किरीबुरु से पूरी आस्था के साथ कलगीधर गुरुद्वारा में लाया गया. 14 अप्रैल को गुरुद्वारा में कीर्तन, पाठ के अलावे लंगर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर अवतार सिंह, नरेन्द्र सिंह, धर्म सिंह, निरंजन सिंह, मलुक सिंह, दलविन्दर सिंह, ज्ञान सिंह, सलविन्दर सिंह, मदन शर्मा, राजू सिंह, बुलबुल, दीपा कौर, रीमा कौर आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-syndicate-sent-proposal-to-hrd-for-extension-of-registrars-term/">चाईबासा

: कुलसचिव की अवधि विस्तार के लिए सिंडिकेट ने एचआरडी को भेजा प्रस्ताव
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही