Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने  किया पौधरोपण

Kiriburu (Shailesh Singh) : अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर किरीबुरु एंव मेघाहातुबुरु शहर को अत्यधिक हरा भरा करने एंव पर्यावरण के बेहतरी को लेकर विभिन्न पंचायतों की मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि व महिला समूहों द्वारा पैधरोपण किया गया. इस दौरान मुर्गापाड़ा विद्यालय समेत अनेक स्थानों पर किरीबुरु पश्चिम की मुखिया पार्वती किडो, मेघाहातुबुरु दक्षिण की मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो, मेघाहातुबुरु उतरी की मुखिया लीपी मुंडा, पूर्व प्रमुख जीरेन सिंकु, उप मुखिया सुमन मुंडू, कुमुद हेम्ब्रम, नेहा हेम्ब्रम, गीता गुईया आदि दर्जनों महिलाओं ने पौधारोपण किया.   [caption id="attachment_385108" align="alignnone" width="1156"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/17-1.jpeg"

alt="" width="1156" height="534" /> भारी वर्षा में पौधा लगाती महिलाएं.[/caption]

पर्यावरण का श्रृंगार पेड़-पौधें होते है

तमाम पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण का श्रृंगार व खूबसूरती विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधें होते हैं.  समाज के कुछ लोग व्यक्तिगत लोभ के कारण पर्यावरण को निरंतर नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जो गलत है.  पेड़-पौधों की कटाई को रोकते हुये अधिक से अधिक पौधा लगाने की जरुरत है. हम महिलाएं न सिर्फ यह पौधा लगा रहीं हैं बल्कि इसकी देखभाल कर इसे बड़ा  पेड़ तैयार करने का कार्य करेंगी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही