Search

 
 
 

किरीबुरु : करंट प्रवाहित बिजली खंभे की चपेट में आने से एक पशु की मौत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत प्रोस्पेक्टिंग चौक और बस स्टैंड क्षेत्र स्थित तमाम लोहे के बिजली के खंभों में बिजली करंट प्रभावित होने से लोगों को करंट लगने का खतरा बढ़ गया है. तीन जुलाई की अहले सुबह प्रोस्पेक्टिंग चौक की एक दुकान के बगल में स्थित बिजली खंभे में करंट प्रवाहित होने के कारण उक्त करंट की चपेट में आने से एक पशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल के बिजली विभाग के अधिकारी अथवा कर्मचारी बिजली खंभों में आ रही करंट की समस्या को यथाशीघ्र दूर करने का कार्य करें. अन्यथा किसी व्यक्ति की मौत होने की स्थिति में सेल प्रबंधन को जिम्मेदार माना जायेगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-day-yagya-program-concludes-in-utkal-association/">जमशेदपुर

: उत्कल एसोसिएशन में चार दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का समापन

शहर की दर्जनों बिजली के खंभों व स्ट्रीट लाईट की स्थिति जर्जर

उल्लेखनीय है कि किरीबुरु व मेघाहातुबुरु शहर की दर्जनों बिजली के खंभों व स्ट्रीट लाईट की स्थिति जर्जर है. अनेक स्थानों पर बिजली तारें खुली रहती हैं. इससे बरसात के मौसम में इन खुले तारों में पानी घुसने के बाद करंट प्रवाहित होने लगती है, जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. प्रतिवर्ष करंट प्रवाहित ऐसे बिजली खंभों की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत होते रहती है. इसे भी पढ़े : मुसीबतों">https://lagatar.in/kapil-sharma-in-trouble-case-filed-against-comedian/">मुसीबतों

में फंसे कपिल शर्मा, कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही