Search

किरीबुरू : गोइलकेरा में एक आईईडी और दो स्पाइक होल बरामद

Kiriburu (Shailesh Singh) : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आईईडी एवं दो स्पाइक होल (वूबी ट्रेप) बरामद किया है. गोइलकेरा थाना अंतर्गत बेडादुईया गांव से हुसिपी जाने वाले रास्ते में रब्बुवाहातु गांव के आस-पास जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने स्पाइक होल बनाया था और बम लगा कर रखा था. सुरक्षाबलों ने मौके से आठ किलोग्राम का एक आईईडी व रास्ते में गड्ढा कर बनाये गए दो स्पाइक होल, बैट्री लगा तार बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-training-given-to-members-of-biodiversity-management-committee/">चाकुलिया

: जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

 नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे होनहागा, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. उक्त सूचना के आलोक में जनवरी माह से ही लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 19 सितंबर से एक संयुक्त अभियान गोइलकेरा के बेड़ादुईया, बुरूदुईया, रब्बुवाहातु, बोईपईससांग, कटम्बा एवं आराहासा गांव के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//