Search

 
 
 

किरीबुरु : कार एवं बाइक में टक्कर में एक घायल, अस्पताल में भर्ती

 

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग में रविवार की रात 8:30 बजे बाइक एवं कार में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव को मिलते ही वे घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने घायल को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना के संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि बड़ाजामदा से सेल अस्पताल के डॉक्टर गजेंद्र कुमार कार (जेएच 05 सीएल 4901) से गुवा लौट रहे थे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Lalji-Hating-Durghatna-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/giriraj-singh-attacked-nitish-kumar-said-should-die-by-drowning-in-a-little-water/">नीतीश

कुमार पर हुए हमलावर गिरिराज सिंह, कहा-चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए

लालजी हाटिंग के पास विश्वकर्मा पूजा देखकर लौट रहे बाइक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. इनमें से एक युवक घायल हो गया. बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.दुर्घटना में कार का भी दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. बाइक चालक 18 वर्षीय नानक नगर निवासी करण हेस्सा, पिता विजय हेस्सा अपने तीन दोस्तों के साथ विश्वकर्मा पूजा देखकर अपने घर काफी तेज गति से लौट रहा था. इसी दौरान लालजी हाटिंग के समीप टक्कर हो गई.

 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही