Search

 
 
 

Kiriburu  : कार के धक्के से मोटरसाइकिल सवार एक की मौत, एक घायल

 
  • बड़ाजामदा के भठ्ठीसाई का रहने वाला है मृतक
Kiriburu (Shailesh Singh) :  अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में घायल टीमू महाराणा की इलाज के दौरान टाटा स्टील के नोवामुंडी अस्पताल में हो गई. दूसरा घायल आशीष नायक का इलाज जारी है. मृतक व घायल युवक बड़ाजामदा के भठ्ठीसाई निवासी हैं. घटना के बाबत बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर की रात लगभग पौने दस बजे मोटरसाइकिल से टीमू महाराणा और आशीष नायक बड़ाजामदा से नोवामुंडी की तरफ जा रहे थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-deepu-singh-participated-in-bank-colony-durgotsav/">Adityapur

: बैंक कॉलोनी दुर्गोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता दीपू सिंह
तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात कार ने गांवगुटु के पास मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की खबर मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नोवामुंडी अस्पताल ले गयी. वहां इलाज के दौरान गुरुवार को टीमू महाराणा की मौत हो गई. इस घटना से बड़ाजामदा में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच प्रारम्भ कर जरुरी कानूनी कार्यवाही में लग गई है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-durga-puja-being-held-with-great-pomp-in-sai-colony-from-2022/">Adityapur

: साईं कॉलोनी में 2022 से धूमधाम से हो रही दुर्गा पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही