Search

 
 
 

किरीबुरू : दो बाइक की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू स्थित पीसीएस स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में प्रोस्पेक्टिंग निवासी बस चालक श्रीकांत पान गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार सेल की मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी गौरी शंकर कर को मामूली चोटें आयी है. दोनों घायलों को सेल अस्पताल किरीबुरु में लाया गया. घायल श्रीकांत पान का दायां पैर टूट गया है. उनका प्राथमिक उपचार सेल के चिकित्सक अपरेशन थियेटर में कर रहे हैं. जबकि मामूली रूप से घायल गौरी शंकर कर को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. गौरी शंकर ने बताया की मोटरसाइकिल से आगे जा रहा था. पीछे से श्रीकांत ने टक्कर मार दी. इससे वो बगल में खड़ी बस के पीछे की डिक्की के नीचे आ गए. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-team-arrived-to-investigate-the-complaint-of-irregularity-in-every-household-tap-scheme/">नोवामुंडी

: हर घर नल योजना में अनियमता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

जबकि श्रीकांत पान का कहना है कि गौरी शंकर ने उन्हे धक्का मारा है. श्रीकांत वर्तमान में बतौर ठेका मजदूर सेल की किरीबुरु खदान का बस चलाता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना चार जुलाई की शाम लगभग साढे़ तीन बजे के करीब की बताई जा रही है. गंभीर रुप से घायल श्रीकांत को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया गया है. बीते माह हीं श्रीकांत का भाई सिन्हा पान जो यात्री बस का चालक था, उसकी दर्दनाक मौत नोवामुंडी के समीप एक यात्री बस दुर्घटना में हो गई थी. सिन्हा पान दुर्घटनाग्रस्त बस को स्वयं चला रहा था. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-team-arrived-to-investigate-the-complaint-of-irregularity-in-every-household-tap-scheme/">नोवामुंडी

: हर घर नल योजना में अनियमता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही