Search

किरीबुरू : करमपदा स्कूल में सेल ने ओपेन जिम लगाया, बच्चों में उत्साह

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल के किरीबुरू प्रबंधन द्वारा सारंडा के सुदूरवर्ती गांव करमपदा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ओपेन जिम से जुड़ी उपकरण लगाए गए. जिम से जुड़ी उपकरणों के लगने से स्कूली बच्चों में खुशी देखी जा रही है. इस संबंध में मुंडा राजेश ने बताया की कुछ माह पूर्व हमने किरीबुरू प्रबंधन को पत्र लिख कर उक्त विद्यालय के बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास हेतु ओपेन जिम के लिए उपकरण लगाने की मांग की थी. हमारी मांग को प्रबंधन ने पूरा करते हुए स्कूल प्रांगण में ओपेन जिम से संबंधित कई उपकरण लगा दिये हैं. इससे बच्चों में काफी खुशी है. इसके लिए हम सभी किरीबुरू प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट करते हैं.

[caption id="attachment_623280" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kiriburu-Open-Gym-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> करमपदा विद्यालय में लगा ओपेन जीम.[/caption]

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-lakh-unorganized-sector-workers-are-registered-in-east-singhbhum-district/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला में निबंधित है तीन लाख असंगठित क्षेत्र के मजदूर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp