Search

 
 
 

किरीबुरू : खेलो झारखंड के तहत विभिन्न खेलों का ओपन ट्रायल 26 से रांची में

 
Kiriburu (Shailesh Singh): खेलो झारखंड 2023-24 के तहत विभिन्न खेलों का ओपन ट्रायल रांची में होगा. इसके लिये पश्चिम सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में राज्य टीम की भागीदारी हेतु विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का ओपन ट्रायल रांची में होना सुनिश्चित है. इसके तहत ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, मुक्केबाजी, तैराकी, भारोत्तोलन, शूटिंग, हैंडबॉल का ओपन ट्रायल 26 सितंबर को और वुशू, कराटे, जूडो, मलखम्ब, टेनिस, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, योगासन, चेस का ओपेन ट्रायल 27 सितंबर व क्रिकेट, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबॉल, साइक्लिंग एवं स्केटिंग का ओपेन ट्रायल 28 सितंबर को रांची में आयोजित होगा. इसके लिये इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजियन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 21 एवं 22 सितंबर को करा सकते हैं. विभिन्न खेलों के पंजियन को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की विशेष नियुक्ति की गई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rail-teka-movement-of-tribal-kudmi-community-ends-after-talks/">चांडिल

: वार्ता के बाद आदिवासी कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन समाप्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही