Search

 
 
 

किरीबुरू : नोवामुंडी प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिये उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बाण्डो, अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा और एस्पायर के समंव्यक आर वी रमण की मौजूद थे. उक्त कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन एस्पायर एंव बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण अधिगम सामग्री पर समझ बनाना था. सर्वप्रथम एस्पायर के कार्यकर्ता अंजलि सोलंकी के द्वारा सभी सेविकाओं का स्वागत किया गया. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने-अपने केंद्रों में हो रही गतिविधियों के बारे में अपनी-अपनी बातें रखी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-on-july-10-the-kudmi-representatives-of-jharkhand-bengal-and-odisha-will-be-mobilized-in-chakradharpur/">चक्रधरपुर

: 10 जुलाई को चक्रधरपुर में होगा झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा के कुड़मी प्रतिनिधियों का जुटान
फिर एस्पायर संस्था के कार्यकर्ता निखत परवीन के द्वारा एक कविता पर गतिविधि कराई गई. उसके पश्चात एस्पायर संस्था के कार्यकर्ता प्रदीप सा ने पी पी टी के माध्यम से नोवामुंडी प्रखंड के 135 आंगनवाड़ी केंद्रों के उम्र वार बच्चों के आंकड़ा को साझा किया. अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा ने सेविकाओं से कहा कि आप सब यहां जो कुछ भी सीख कर जाएंगे उसे अपने केंद्र में उपयोग में लाना है. बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सिखाना, विभिन्न तरह की गतिविधियों को सम्मिलित कर बच्चों में एक समझ बनाना. प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बाण्डो ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्री-प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इस टी एल एम से खेल खेल के माध्यम से सीखेंगे, तो आने वाले दिनों में जब वह स्कूल जाएंगे तो उन्हें और बच्चों से यह अलग बनाएगा.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही