Search

 
 
 

किरीबुरू : सारंडा के विभिन्न गांवों में मौसमी बीमारी का प्रकोप, गंगदा पंचायत के मुखिया बीमार

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के विभिन्न गांवों में मौसमी बीमारी व मलेरिया का प्रकोप एक बार पुनः बढ़ना प्रारम्भ हो गया है. इसकी मुख्य वजह सारंडा जंगल क्षेत्र में निरंतर जारी वर्षा, तापमान में उतार-चढ़ाव, जल जमाव, गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप, दूषित पेयजल एंव ताजा तथा पौष्टिक आहार नहीं लेना है. बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड के गंगदा पंचायत अंतर्गत ग्राम दुइया में कृष्णा चेरोवा की दो वर्षीय बच्ची की मौत बीमारी से हो गई. बताया जाता है की बच्ची पिछले दो दिनों दिनों से ठंड एवं बुखार से पीड़ित थी. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-contract-workers-came-out-in-support-of-the-ongoing-strike-of-ucil-workers/">जादूगोड़ा

: यूसील कर्मियों की जारी हड़ताल के समर्थन में उतरे ठेका मजदूर

मुखिया की बेटी राउरकेला में इलाजरत

परिवार गरीबी की वजह से बच्ची का इलाज नहीं करा सका और सही समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से बच्ची की मौत हो गई. गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल्य एंव उनकी बेटी अनुप्रिया समेत अन्य लोग भी मौसमी बीमारी व बुखार से पीड़ित हैं. राजू सांडिल्य ने अपनी बेटी को इलाज हेतु सेल की चिड़िया अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन तीन दिन तक कोई सुधार नहीं होता देख वह उसे बेहतर इलाज हेतु राउरकेला ले गये. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से आग्रह किया है कि सारंडा के गंगदा पंचायत समेत अन्य गांवों के बीमार मरीजों का जान बचाने के लिये चिकित्सा शिविर का आयोजन करें. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-to-restore-the-facility-in-the-primary-school-the-peoples-representatives-submitted-a-demand-letter-to-the-dc/">मनोहरपुर

: प्राथमिक विद्यालय में सुविधा बहाल करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने डीसी को सौंपा मांग पत्र 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही