Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : लाभुकों को पर्याप्त राशन नहीं मिलने से डीलरों के खिलाफ आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गंगदा पंचायत अन्तर्गत दुईया स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालक प्रभु सहाय हेम्ब्रम द्वारा लाभुकों को पर्याप्त राशन सामग्री नहीं देने से ग्रामीणों में आक्रोश है. इस दुकान से राशन का उठाव करने वाले पीला कार्ड से जुड़े अनेक लाभुकों ने बताया कि उन्हें हर माह 35 किलो राशन (चावल/गेहूं) की जगह मात्र 30 किलो ही राशन मिलता है. जुलाई माह का राशन अब तक नहीं दिया गया है. इसके अलावे अगस्त एवं सितम्बर माह का राशन एक साथ देने के नाम पर मात्र 30 किलो राशन दिया गया है. राशन कार्ड पर अगस्त व सितम्बर माह का राशन के आगे चावल 30 किलो एवं गेहूं 5 किलो देने की बात इंट्री की गई है, जबकि दो माह का राशन हमें 70 किलो मिलना चाहिए था. दूसरी तरफ हरा कार्ड से जुड़े लाभुकों ने बताया कि उन्हें फरवरी के बाद से कोई राशन नहीं दिया गया है. हरा कार्ड पर प्रत्येक व्यक्ति 5 किलो राशन मिलता था. राशन डीलर से सम्पर्क करने पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Kiriburu-Rashan-Card-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bjp-kukdu-mandal-mahila-morcha-sent-a-letter-of-thanks-to-the-prime-minister/">चांडिल

: भाजपा कुकडू मंडल महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री को भेजा आभर पत्र
इस मामले को लेकर मनोहरपुर के विभागीय पदाधिकारी मोहित पांडेय से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि सलाई के राशन डीलर प्रभु सहाय हेम्ब्रम का अगस्त का लगभग पूरा राशन एवं सितम्बर का कुछ राशन में कटौती हुई है. उसे काफी कम राशन मिला है. ऐसी समस्या मनोहरपुर प्रखंड के बरंगा, कोलपोटका, डिम्बुली आदि पंचायतों समेत पश्चिम सिंहभूम जिले के बहुत सारे डीलरों के साथ हुआ है. जहां-जहां राशन कटौती से संबंधित समस्या है, उसका समाधान हेतु अंचलाधिकारी ने जिला के डीएसओ से बात की है. डीएसओ ने कहा कि जिनका राशन कटा है, उन्हें दिया जायेगा. केन्द्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार के पास लगभग 5 हजार क्विंटल राशन भेजा गया है. वह पश्चिम सिंहभूम जिला में नहीं पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dialogue-and-oath-taking-ceremony-related-to-cleanliness-in-anand-marg-school/">चाकुलिया

: आनंद मार्ग स्कूल में स्वच्छता से संबंधित संवाद और शपथ ग्रहण समारोह
राशन जिला में आते ही वैसे तमाम डीलरों को राशन उपलब्ध कराया जायेगा जिनके राशन में कटौती की गयी है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जो आवंटन है उसी आधार पर डीलर राशन बांट रहे हैं. सलाई के राशन डीलर के खिलाफ कुछ लाभुक हमें फोन कर शिकायत किये हैं. हमने राशन डीलर को बुलाया है. डीलर को कहा जायेगा कि लाभुक को जितना राशन दे रहे हैं, उतना ही उसके कार्ड पर चढ़ायें. अगर गलती किये होंगे तो लाभुकों का कार्ड वापस मांग सुधार कराया जायेगा. लाभुकों को बकाया सारा राशन आने वाले दिनों में दिया जायेगा. हरा कार्ड के लाभुकों का भी मार्च से बकाया राशन अब मिलना प्रारम्भ होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही