Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सेलकर्मियों के आवास में पानी नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल के किरीबुरू आवासीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होने के बावजूद सेलकर्मियों के आवासों में पानी नहीं आने से सेलकर्मियोंहाटिंग के लोगों में भारी नाराजगी देखी गई. नल में पानी की जगह सिर्फ हवा हीं आती रही. निर्धारित समय से पहले हीं पेयजल आपूर्ति को बंद कर दिया गया. इस समस्या के बाबत विभागीय सूत्रों ने बताया की पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी की गलती की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है. उक्त कर्मचारी द्वारा मुख्य पाइप लाइन में लगा वाल्ब का वाल पूरी तरह से नहीं खोला गया जिससे सेलकर्मियों के आवास में पानी नहीं पहुंचा पाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lawyers-defense-honored-mp-vidyut-varan-mahto/">जमशेदपुर

: लॉयर्स डिफेंस ने सांसद विद्युत वरण महतो को किया सम्मानित

आवास में लगे टंकी में नहीं चढ़ पा रहा है पानी

उल्लेखनीय है कि सेल प्रबंधन पानी सप्लाई के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति को काट देती है. जिस वजह से अगर कोई मोटर चलाकर पानी भरना चाहे तो वह मोटर नहीं चला पाये. इसके बावजूद पानी सप्लाई की यह स्थिति देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ सिविल विभाग ने सेलकर्मियों के आवास में पानी टंकी लगाया गया है. लेकिन चर्च रोड, पार्क लाइन आदि क्षेत्रों के सेलकर्मियों के आवास में लगे टंकी में पानी चढ़ हीं नहीं पा रहा है. इससे यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही