Search

 
 
 

किरीबुरू : पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के घाटकुड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क से काशिया-पेचा गांव की तरफ लगभग एक किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन पीसीसी सड़क में अनियमितता बरते जाने पर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच विवाद गहरा गया है. ग्रामीण मंगता सुरीन व अन्य ने बताया की ठेकेदार 21 अगस्त को कार्य स्थल पर आया था. हम लोगों ने ठेकेदार से कार्य संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाने, सड़क को समतल कर उसपर बिटुमिनस का फर्श तैयार कर अच्छा से रोलिंग कार्य नहीं करने, न्यूनतम मजदूरी मजदूरों को नहीं दिये जाने की उससे शिकायत की. इस पर ठेकेदार ग्रामीणों को धमकी देने लगा. उसने कहा कि आप जहां भी जाकर शिकायत करे लेकिन कुछ भी जांच नहीं होने वाला है. सड़क की लंबाई, प्राक्लन व अन्य जानकारी संबंधित बोर्ड कार्य समाप्ति के बाद हीं उद्घाटन के दिन लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhoomipujan-of-jairam-youth-sporting-club-pooja-pandal/">आदित्यपुर

: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल का हुआ भूमिपूजन

ठेकेदार प्रलोभन दे रहा था - ग्रामीण

काशिया-पेचा निवासी मंगता सुरीन ने कहा कि ठेकेदार मुर्गा व शराब के लिये पैसा दे रहा था. लेकिन उन्होंने कुछ भी लेने से इंनकार कर दिया. लेकिन ठेकेदार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. उसने बताया की यह सड़क हम ग्रामीणों के लिये लाइफ लाइन है. पहली बार पक्की सड़क बन रहा है. हालांकि पीडब्ल्यूडी रोड से काशिया-पेचा गांव की दूरी लगभग 9-10 किलोमीटर है, लेकिन एक किलोमीटर सड़क हीं बनाने की बात कही जा रही है. ऐसे में ग्रामीणों की समस्या यथावत बनी रहेगी. वर्षा में सड़क के अभाव में एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधा व अन्य विकास योजनाएं पहले की तरह गांव में नहीं पहुंच पायेगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-day-mahakumbh-of-football-in-dudhiyashol-on-august-26-and-27/">चाकुलिया

: दुधियाशोल में फुटबॉल का दो दिवसीय महाकुंभ 26 और 27 अगस्त को
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही