Kiriburu (Shailesh Singh) : जगाकालिया सांस्कृतिक संगठन, मेघाहातुबुरु-किरिबुरू के तत्वाधान में 14 अप्रैल को आयोजित महा बिसुब संक्रांति और ओडिया नव वर्ष के कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेगी. उक्त जानकारी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अनंग उदय नायक ने दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में संध्या साढे़ छह बजे से आयोजित होगा. इसमें बतौर विशिष्ट अतिथि मेघाहातुबुरु के सीजीएम आरपी सेल्वम, किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय, सीजीएम एसएस साहा, महाप्रबंधक एके पटनायक आदि अन्य अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान शरबत पानी का वितरण, विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण, नृत्य उपासना पीठ, भुवनेश्वर एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ओडिशी, संबलपुरी और लोकनृत्य प्रस्तुत की जायेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-municipal-council-issued-helpline-number-to-diagnose-problems-related-to-water-supply/">चाईबासा
: नगर परिषद ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निदान को हेल्पलाइन नंबर किया जारी [wpse_comments_template]
किरीबुरू : ओडिया नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा

Leave a Comment