Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : आजादी के अमृत महोत्सव पर करमपदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत सेल की सभी यूनिटों/प्लांटो एवं खदानों में चार जुलाई से 10 जुलाई तक आइकॉनिक सप्ताह बड़े हीं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. [caption id="attachment_352679" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kiriburu.jpg1_.jpg"

alt="" width="600" height="394" /> सीजीएम कमलेश राय के साथ सेल के कर्मचारी.[/caption] सेल के किरीबुरु लौह अयस्क खदान में भी विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीण भारत पर ध्यान केंद्रित करने के साथ इकोनामी और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के साथ इस्पात की बढ़ती खपत के विषय के बारे में लोगों को जागरुक किया गया. आठ जुलाई को किरीबुरु के परिधीय गांव करमपदा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच जाकर  पर्यावरण संरक्षण, आजाद भारत की उपलब्धियों पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में लगभग 130 बच्चों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-new-camp-resident-meghahatuburu-troubled-by-unemployment-for-three-years-attempted-suicide/">किरीबुरु

: तीन साल से बेरोजगारी से परेशान मेघाहातुबुरु न्यू कैंप निवासी ने किया आत्महत्या का प्रयास

रैली निकाली गई

[caption id="attachment_352681" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/22-1.jpg"

alt="" width="600" height="371" /> रैली निकालते बच्चे और शिक्षक.[/caption] साथ ही विद्यालय  के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर एक रैली भी निकाली. जिसका मूल उद्देश सामाजिक और नैतिक मूल्यों, सुरक्षा पर्यावरण तथा इस्पात का ग्रामीण परिवेश में उपयोग विषय पर जागरूक करना था. सभी बच्चों के बीच किरीबुरु खदान प्रबंधन की तरफ से चित्रांकन से जुड़ी सामग्री और स्नैक्स पैकेट आदि का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vice-chancellor-of-kolhan-university-attended-the-national-education-policy-conference-in-banaras/">चाईबासा

: बनारस में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी सम्मेलन में शामिल हुए कोल्हान विवि के कुलपति

निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई

इसके अलावे किरीबुरु के पीसीएस स्कूल में भी इस अभियान के तहत निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई.   कार्यक्रम के तहत किरीबुरु खदान की तरफ से संध्याकाल में आठ जुलाई को एक सेमिनार भी आयोजित किया गया है.   इस कार्यक्रम में किरीबुरु लौह अयस्क खदान के सभी विभाग प्रमुख तथा सभी यूनियन के प्रतिनिधियों, चिकित्सा विभाग और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए जन जागरुकता को बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य रुप से सहायक प्रबंधक अजय शंकर मिश्रा, नमित कुमार मिश्रा, विजय गुप्ता  उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही