Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : हावड़ा से बड़बिल जा रही जनशताब्दी ट्रेन का पेंटो टूटा, डंगुवापोसी में ट्रेन खड़ी है

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : हावड़ा से बड़बिल जा रही जन शताब्दी एक्स्प्रेस ट्रेन का पेंटो टूट गया. हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गई. यह घटना सोमवार सुबह 11.45 बजे चक्रधरपुर रेल डिवीजन अन्तर्गत डंगुवापोसी स्टेशन के पास हुई. पेंटो रेलवे इंजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो रेलवे लाइन के ऊपर लगे बिजली ट्रैक्शन तार में सटकर इंजन को विद्युत करंट उपलब्ध कराता है. यही पेंटो टूट गया, जिससे इंजन में करंट नहीं पहुंचने से ट्रेन डंगुवापोसी स्टेशन में ही रूक गई है. टूटे पेंटो को  ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर रेलवे विभाग के तकनीशियन कर रहे हैं. इसे ठीक करने के बाद उक्त ट्रेन को बड़बिल के लिए रवाना किया जाएगा. फिलहाल ट्रेन के यात्री काफी परेशान हैं. उन्हें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलम्ब हो सकता है. [caption id="attachment_214199" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/KIRIBURU-PENTO-0-300x288.jpg"

alt="" width="300" height="288" /> जनशताब्दी का टूटा हुआ पेंटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही