Search

 
 
 

किरीबुरु: भाजपा के मेघाहातुबुरु कार्यालय में मनाया गया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

 
Kiriburu: भाजपा के मेघाहातुबुरु स्थित कार्यालय में 6 अप्रैल को भाजपा का 42वां स्थापना दिवस सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया सह अनुसूचित जाति-जनजाति प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा द्वारा भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी,  पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर तथा पार्टी का झंडा फहराकर किया गया. इस दौरान भाजपा के उपस्थित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने संस्थापक सदस्यों की तस्वीर पर एक-एक कर पुष्प अर्पित किए. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-governments-approval-for-the-creation-of-77-posts-of-non-teaching-staff-in-singhbhum-college-chandil/">चाईबासा:

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 77 सृजित पद को सरकार की मंजूरी

क्‍या कहा पुत्कर हेम्ब्रम व मंगल सिंह गिलुवा ने

पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा ने भाजपा के अस्तित्व में आने से पहले जनसंघ की स्थापना और संस्थापक सदस्यों की कड़ी मेहनत व बलिदान पर प्रकाश डाला. दोनों ने भाजपा को भारत माता व भारतीयों का रक्षक बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्म, समुदाय व गरीबों की रहनुमा व साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. भाजपा के शासन काल में सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है तथा भ्रष्टाचार व अपराध पर लगाम लगा है.

यह थे उपस्थित

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक, सारंडा मंडल की महिला मार्चा अध्यक्ष मीरा यादव, मनोज सिंह, वीरेन्द्र मिश्रा, संजीव राय, नीरज राम, सुनिता सिंह, संगीता पान, धर्मेन्द्र झा, कोमल लोचन दास, हरीश पान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjps-foundation-day-celebrated-in-amainagar/">घाटशिला

: अमाईनगर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
[wpdiscuz-feedback id="7ywjrrh8ix" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही