Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बड़ाजामदा पंचायत की उपमुखिया बनीं पार्वती तिर्की

Kiriburu (Shailesh Singh): बड़ाजामदा पंचायत के उप मुखिया पद का चुनाव नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बांडो की अध्यक्षता में तथा प्रखंड उप प्रमुख सह पंचयात समिति सदस्य ज्योति दास एंव मुखिया पार्वती देवगम की मौजूदगी में 21 जून को पंचायत भवन बड़ाजामदा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. चुनाव में वार्ड-6 की वार्ड सदस्य पार्वती तिर्की विजयी हुई. पार्वती तिर्की को 9 वोट एंव दूसरी प्रतिद्वंदी ज्योति देवी को मात्र दो वोट प्राप्त हुए. जबकि एक वोट रद्द हो गया. उप मुखिया पद के लिए पार्वती तिर्की एंव ज्योति देवी ने नामांकन भरा था. प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने नव निर्वाचित उप मुखिया पार्वती तिर्की को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-93-61-percent-children-of-project-plus-two-high-school-got-success-in-matriculation-examination/">किरीबुरु

: मैट्रिक परीक्षा में प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के 93.61 प्रतिशत बच्चों ने पाई सफलता

प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने शपथ दिलाई

[caption id="attachment_338087" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Upmukhiya1.jpg"

alt="" width="600" height="491" /> विजयी उप मुखिया पार्वती तिर्की एंव उपस्थित लोग.[/caption] बड़ाजामदा पंचायत में 12 वार्ड है एंव सभी वार्डों के वार्ड सदस्य एंव मुखिया इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने शपथ दिलाई. इसके बाद नामांकन, नाम वापसी और वोटिंग की प्रक्रिया हुई. इस दौरान मोको लागुरी, अनुरोध गोंड, मंटू लकड़ा, राजकुमार हेस्सा, सुरु गुईया, सुशीला मुखी, जानो सुरीन, जुली दास, शिखा गुप्ता, सुमित्रा सुरेन आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही