Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : चिल्ड्रेन पार्क के फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू टाउनशिप स्थित सेलकर्मियों के आवासों के बीच स्थित सबसे बड़ा एवं जर्जर हो चुके चिल्ड्रेन पार्क के जिर्णोद्धार का कार्य सिविल विभाग द्वारा शुरू किया गया. यह पार्क सेल की टाउनशिप बसने के समय का है. प्रारम्भ में इस पार्क में बच्चों व बड़ों को झूलने तथा व्यायाम हेतु सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध थीं. पूरे पार्क में साल के सैकड़ों पेड़ एवं इन पेड़ों के बीच रंग-बिरंगी लाइटें पार्क की खूबसूरती को चार चांद लगाया करती थीं. बितते समय के साथ देखभाल के अभाव में पार्क उजड़ता गया. पार्क के झूले व व्यायाम के इन्फ्रास्ट्रक्चर को चोर काटकर ले गए. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-awareness-cum-measles-rubella-camp-organized-on-world-malaria-day/">पीरटांड़

: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता सह मिजिल्स रुबैला शिविर का आयोजन

महाप्रबंधक की देखरेख में निर्माण कार्य हुआ शुरू

बच्चों को खेलने का कोई संसाधन यहां नहीं बचा तथा पार्क में गंदगी का अंबार लग गया. अब दशकों बाद इस पार्क का जिर्णोद्धार का कार्य फिर से सीजीएम कमलेश राय के निर्देशानुसार तथा महाप्रबंधक (सिविल) डीबी जैकर की देखरेख में 25 अप्रैल को शुरू किया गया है. इस संबंध में डीबी जैकर ने बताया की इस ऐतिहासिक चिल्ड्रेन पार्क के चारों तरफ पहले फुटपाथ बनाया जा रहा है. ताकि इस क्षेत्र की लोग सुबह-शाम वाकिंग कर सकें. इसके बाद बाउन्ड्री व अन्य कार्य किये जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही